फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने 1 मई को बजाज शुगर मिल का शराब प्लांट बंद कराने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने एक मई को बजाज शुगर मिल का शराब प्लांट बंद कराने की दी चेतावनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन ने बजाज शुगर मिल गांगनौली द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित नहीं देने पर एक मई को उसके शराब प्लांट को बंद कराने तथा किसानों को चक मार्ग नहीं मिलने पर रेलवे का काम बंद कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से शासन के निर्देशानुसार गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र भुगतान कराने, गेहूं खरीद केंद्रों पर तौल व अन्य मानक पूर्ण कराने, तहसील क्षेत्र के ग्राम बसेड़ा, खटौली, पहाड़पुर और मीरपुर आदि में रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि में चक मार्गों की व्यवस्था कराने, मुजफ्फरनगर से गागलहेड़ी तक बने स्टेट हाईवे पर नागल स्थित साधारणपुर गांव के समीप अंडर पास बनाने तथा हाईवे से अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी यदि 30 अप्रैल तक बजाज शुगर मिल गांगनौली ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य व ब्याज का भुगतान नहीं किया तो एक मई को शुगर मिल का शराब प्लांट बंद करा दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में ब्लाक अध्यक्ष राजपाल सिंह, विनय कुमार, जयपाल सिंह, भूपेंद्र कुमार त्यागी, बिजेंद्र कुमार, चरण सिंह, रामू वालिया, केहर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें