फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालकों के खिलाफ भड़का अभिभावकों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल संचालकों के खिलाफ भड़का अभिभावकों का गुस्सा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा किए जा रहे शोषण के विरोध में शनिवार को अभिभावकों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में ज्ञापन देकर शोषण करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

अभिभावकों ने एसडीएम राकेश कुमार को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालक मनमाने तरीके से शोषण कर रहे हैं। स्कूलों में दाखिले के समय मोटी फीस के अलावा विभिन्न प्रकार के चार्ज जोड़कर शोषण किया जा रहा है। इतना ही नहीं स्कूल संचालक कमीशनखोरी के चक्कर में अपने चहेते दुकानदारों से ही किताबें खरीदने को मजबूर करते हैं। शासन के आदेशों की अनदेखी कर स्कूल संचालक भोले भाले अभिभावकों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से ऐसे स्कूल संचालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सभासद तौफीक जग्गी, सिकंदर अली, जिंदा हसन, शमीम अहमद, अजीम प्रधान, गुफरान, रियाज, सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें