फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसी बुग्गी से टकराकर बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गी से टकराकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव घनश्यामपुरा मोड़ पर बाइक सवार युवक सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से टकरा गया। जिला शामली के थाना कांधला क्षेत्र के गांव श्याम गढ़ी निवासी मोहनलाल पुत्र ब्रजपाल बाइक द्वारा सकौती अपनी बहन के यहां जा रहा था। जब वह रतनपुरी क्षेत्र में घनश्यामपुरा मोड़ पर पहुंचा, तो बाइक की सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार मोहनलाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल, मोदीपुरम में भर्ती कराया। बताया गया है कि घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सकौती से घायल युवक की बहन भी मोदीपुरम अस्पताल पहुंची। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भाकियू की रेलवे फाटक पर आज पंचायत होगी
मंसूरपुर। भाकियू पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चंद्रपाल फौजी ने बताया कि रेलवे फाटक बंद करने की घोषणा के विरोध में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंसूरपुर रेलवे फाटक पर रविवार 11 बजे सुबह भारतीय किसान यूनियन की पंचायत होगी, जिसमें भाकियू कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा मंसूरपुर फाटक को किसी भी सूरत में बंद नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें