फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे मे बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्री व्हीलर से गिरी बालिका को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर थ्री व्हीलर डिवाइडर से टकरा गया। इस घटना में थ्री व्हीलर में बैठी बालिका सड़क पर गिर गई। पीछे से आए ट्रक ने बालिका को कुचल दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

संभल जिले के गांव बहियापुर निवासी इंद्रजीत पत्नी और बच्चों के साथ हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करता है। रविवार रात के वह पानीपत से थ्री व्हीलर से पत्नी और बच्चों के साथ अपने गांव जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी के पास थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गया। हादसे के दौरान इंद्रजीत की गोद में बैठी निशा (डेढ़ वर्ष) सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से एक ट्रक आया और बालिका को कुचलता हुआ आगे निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निशा को सीएचसी पर ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बालिका के पिता इंद्रजीत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने बालिका को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें