फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेला आज से

Tue, 20 Nov 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुक्रताल में मेले की तैयारियों में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेला आज से शुरू होगा। मेले को लेकर जिला पंचायत की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में श्रद्धालु भैंसा बुग्गी, बैल बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंच रहे हैं। दुकानदार दुकान सजाने में लगे हुए हैं। श्रीमद्भागवत कथा उद्गम स्थल शुकतीर्थ में सैकड़ों वर्षों से कार्तिक माह में गंगा स्नान मेले का आयोजन होता आ रहा है। जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


मेले में आने वाले श्रद्धालु भी इस बार रविवार को आने शुरू हो गए। मीना बाजार, बस स्टैंड बाजार, गंगा घाट रोड आदि पर दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने और बनाने के लिए दिन रात जुटे हैं। शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, हनुमतधाम, गणेश धाम आदि सहित अन्य आश्रमों और धर्मशालाओं में भागवत कथाओं का आयोजन हो रहा है। गंगा घाट से लेकर नगर की प्रत्येक मुख्य मार्गों पर रोशनी के लिए लाइटें लगाई गई हैं। सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के नहाने के लिए बल्लियों के सहारे रस्से बांधे गए हैं।

ताकि श्रद्धालु गहरे पानी के अंदर न जा सकें। 44 वीं वाहनी पीएसी मेरठ बाढ़ प्रबंधन टीम को भी बुलाया गया है। विशेष गोताखोर को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। गहरे पानी के बचाव को लेकर चेतावनी बोर्ड को दर्जनों जगह लगाया जा चुका है। मेला इंचार्ज नवरंतन गौतम ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 11 निरीक्षक, 27 उपनिरीक्षक, 6 महिला एसआई, 22 हेड कांस्टेबल, 74 कांस्टेबल, 43 महिला कांस्टेबल, 5 यातायात पुलिस कर्मी को लगाया गया है। वहीं सहारनपुर और शामली से भी फोर्स को यहां तैनात किया गया है।  
विज्ञापन


मेले को तीन सेक्टरों में बांटा
भोपा थाना प्रभारी डॉ. बीपी सिंह यादव ने बताया कि मेले को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। पहला सेक्टर गंगा घाट, कारगिल, कच्चा घाट, पुल आदि। दूसरे सेक्टर में मीना बाजार, मेन बस स्टैंड, सच्चा धाम, शुकदेव तिराहा, शनिधाम, तीसरे सेक्टर में मेला ग्राउंड को रखा गया है। जिसमें मेन कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया जो शुकतीर्थ में होने वाली हर हरकत को पुलिस विभाग को सूचित कराता रहेगा।  

आईबी और एलआईयू ने डेरा डाला
एलआईयू व आईबी की टीम ने शुकतीर्थ में डेरा डाल दिया है। एसपी देहात आलोक शर्मा ने पुलिस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले की गतिविधियों को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धार्मिक स्थल को लेकर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से शराब आदि का सेवन न करने की अपील की गई। महिला सुरक्षा को लेकर सादे वस्त्रों में महिला पुलिस कर्मियों की टीम तैनात की गई है। मेले की सुरक्षा को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का रोजाना चेकिंग कर मेला ग्राउंड में प्रवेश करने दिया जाएगा।  

राष्ट्रीय एकता विशाल दगंल का शुभारंभ  
मेले के पावन पर्व पर शनिधाम के बराबर में राष्ट्रीय एकता विशाल दगंल का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत भोकरहेड़ी चेयरपर्सन सरला देवी और महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी भजनानंद महाराज ने किया। अतिथियों ने युवा पहलवानों के हाथ मिलाकर दंगल को आरंभ कराया। इस मौके पर सभासद रविदत्त, कविंद्र, प्रधान सुशील, पहलवान युधिष्टर, प्रधान नीरज रायल आदि उपस्थित रहे। दंगल के दौरान मांगेराम, पिंटु पहलवान मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। कमेंट्री संजय पहलवान करेंगे। दंगल के आयोजन में आकाश धारीवाल, शुभम कौशिक, श्रवण, राधेश्याम, संदीप, सोनू, रोमी, रोहित, अंकित, अखील, बिल्लू, आशीष, अजय आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।  

गंगा आरती के साथ आज होगा मेले का शुभारंभ
कार्तिक गंगा मेले में भारतीय संस्कृति का पुनर्जीवित करने का प्रयास साकार होता दिखाई देेने लगा है। जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल ने बताया कि आज वॉलीबाल प्रतियोगिता, 21 नवंबर को कबड्डी प्रतियोगिता, 22 को सम्मान समारोह और शाम को संगीत संध्या का आयोजन होगा। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नूतन शर्मा ने बताया कि मंगलवार आज शाम को गंगा आरती कर पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य गंगा स्नान 23 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें