मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल ने 20वां स्थापना दिवस मनाया। शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में हवन पूजन किया गया। हवन में हिंदू धर्म की उन्नति, प्रगति एवं रक्षा की प्रभु से प्रार्थना की गई।
हिंदू क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम पाल ने हवन पूजन केे बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि संगठन की 12 राज्यों में 365 से अधिक इकाइयां भारतवर्ष में चल रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा आदि राज्यों में कार्य कर रही है। दल का उद्देश्य भारत वर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। उन्होंने संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया। हवन पूजन का कार्यक्रम संगठन के पंडित अमित वत्स, सोनू वशिष्ठ, पंकज शुक्ला ने कराया। मुख्य यजमान जिलाध्यक्ष मोहित संगल व ओम प्रकाश मिश्रा रहे। इस दौरान मंडल प्रभारी संजय मित्तल, मोहित संगल, कशिश गोयल, ओम प्रकाश मिश्रा, अमित मित्तल, मयंक त्यागी, मनीष गर्ग, अमित वत्स, अनिल तिवारी, हिमांशु तोमर, अश्वनी तोमर, प्रतीक गर्ग, ऋषभ, कार्तिक, विकास, अनंत गोयल आदि मौजूद रहे।