फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की संवाद कार्यशाला में जुटे शिक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू की संवाद कार्यशाला में जुटे शिक्षार्थी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज में संचालित इग्नू के जुलाई 2018 के सत्र में विद्यार्थियों से संवाद एवं परिचय लिया गया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ गुलाब झा ने कहा कि इग्नू के पाठ्यक्रम से शिक्षार्थी उत्कृष्ट कैरियर पा सकते हैं। उप क्षेत्रीय निदेशक डॉ सिरान मुखर्जी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजना ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। कोआर्डिनेटर डॉ एससी वार्ष्णेय ने कहा कि किसी भी रेगूलर कोर्स के साथ वैधानिक रूप से शिक्षार्थी ये पाठ्यक्रम पढ़ सकते हैं। डॉ अजयपाल सिंह, डॉ बबीता गुप्ता, मीनाक्षी भारद्वाज, अंजलि कश्यप, डीके जैन, राहुल मिश्रा, फेरु सिंह, ब्रजपाल, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

कैडेट ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज में स्वच्छता अभियान के तहत 82 यूपी बटालियन के कैडेट ने जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अजयपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली भोपा रोड, विश्वकर्मा चौक, नईमंडी आदि के मार्गों से होकर कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। बैनर, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर नीतिन कुमार ने किया। कैडेट आयुषि ने शहर को स्वच्छ रखने के तरीकों की जानकारी दी। विपिन कुमार, डॉ कुलदीप मलिक, संदीप कुमार, अंशुल शर्मा, कर्मजीत कौर, रवि, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
मुजफ्फरनगर। हरिपूरम कूकड़ा स्थित राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पौधरोपण के साथ वृक्ष बचाओ गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। जिला विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास, मुकेश त्यागी, नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी, पूर्व प्रधान डॉ मुकेेश गुप्ता, संस्था प्रबंधक सुनील गुप्ता, प्रधानाचार्य समुंद्र सेन ने पौधरोपण किया। भागेश्वरी पेपर मिल के सहयोग से 200 पौधे रोपे गए। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संदीप शर्मा, सरिता शर्मा, रजत कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें