फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार युवक घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव भोकरहेड़ी निवासी अंकुल पुत्र नरेंद्र व गांव भेड़ाहेड़ी निवासी सुभाष भोपा रोड स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। मंगलवार देर रात दोनों ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। भोपा के पास सामने से आती तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गहरे रजबहे में जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी कार सवार फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों ने उन्हें रजवाहे से निकालकर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद डायल-100 ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, बुधवार सुबह थाना सिखेड़ा के गांव भंडूरा निवासी आबाद और रईस मोपेड पर किसी काम से ढांसरी गांव गए थे। नहर पटरी से लौटते समय जौली से आगे उनकी मोपेड फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तेज बारिश से घरों में घुसा पानी
भोपा। कस्बे में दूबी तालाब के कबाड़ से भरा होने के कारण बुधवार को हुई तेज बारिश से कई लोगों के घरों में पानी भर गया। रामनिवास, प्रवेंद्र, रामसिंह, सुरेश व सहेंद्र के मकानों में पानी घुसने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीड़ितों ने प्रशासन से तालाब की पूर्ण तरीके से सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें