शामली में ही बनाई जानी चाहिए सेशन कोर्ट
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ ने शामली जिले की पृथक सेशन कोर्ट कैराना में बनाए जाने का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि शामली मुख्यालय पर ही सेशन कोर्ट बनाई जानी चाहिए।
जिला बार के फैंथम हाल में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर से अलग करके शामली जिले की सेशन कोर्ट कैराना में बनाए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसका जिला बार विरोध करती है। शामली के लिए पृथक सेशन डिविजन शामली मुख्यालय पर ही होनी चाहिए। इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूति से इलाहाबाद जाकर मिलेगा। आम सभा में जिला बार महासचिव सुनील दत्त शर्मा, सिविल बार महासचिव सुगंध जैन, अनिल जिंदल, कंवरपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सुभाषचंद गर्ग, महफूज खां, सुखपाल सैनी, अनूप सिंह, चंद्रवीर निर्वाल, प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र मलिक, भारतवीर अहलावत, इंद्रपाल, कलीराम, ओम सिंह तोमर, छवी रानी, ललित भारद्वाज, सतेंद्र, इस्लाम, सुभाषचंद, सुनील गर्ग आदि रहे।
बालियान का जताया आभार
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक पर अधिवक्ता सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता तजकीर मुशीर एवं संचालन उरुज जैदी ने किया। अधिवक्ताओं ने डॉ संजीव बालियान द्वारा संसद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर उठाए गए सवाल का समर्थन किया। सांसद के प्रयास को सभी ने सराहा। पश्चिम यूपी में बेंच को जरुरी बताया। तनवीर आलम, दीपक, मुकीम, तौसीफ, दीपक सिंघल, मुजम्मिल, फराज खान, इरशाद आदि रहे।