फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैड कांस्टेबिल की आईएएस बनी बेटी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल की आईएएस बनी बेटी सम्मानित
विज्ञापन

रतनपुरी। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह की बेटी मलयज ने भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस परीक्षा 2017 में 601वीं रैंक हासिल की। थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने थाना प्रांगण में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित बिटिया का स्वागत समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन

थाना रतनपुरी में तैनात बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र के गंाव इसेपुर निवासी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह की बेटी मलयज ने आईएएस 2017 की परीक्षा दी थी। गत माह 27 अप्रैल को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। उसने 601वीं रैंक प्राप्त की। मलयज का चयन आईएएस के लिए हुआ है। अब वह 27 अगस्त को मसूरी में ट्रेनिंग के लिए जाएगी। आईएएस में चयन से पहले वह ऐक्सिस बैंक में बिजनेस एनालिसिस के पद पर कार्यरत थी। रतनपुरी थानाध्यक्ष ने पत्नी सहित आईएएस परीक्षा में चयनित मलयज को थाना प्रांगण में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मलयज ने बताया कि उसने मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज से बायो टेक्नोलॉजी में बीटेक किया। मलयज ने बताया कि आगामी माह अक्तूबर में उनके पिता का रिटायरमेंट है। ये सफलता उन्होंने अपने पिता को समर्पित की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और माता-पिता के सहयोग एवं समर्पण के कारण ही ये सब संभव हो सका है। यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें उसने सफलता अर्जित की। इस अवसर पर थाने के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें