शिक्षकों ने बीएसए ऑफिस पर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने बीएसए ऑफिस पर प्रदर्शन कर धरना दिया। विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
सरकुलर रोड स्थित बीएसए ऑफिस पर शिक्षक एकत्र हुए। शिक्षकों ने अपनी समस्याएं रखी। आरोप लगाया कि विभाग शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। शिक्षकों ने धरना देते हुए नारेबाजी भी की। अध्यक्षता अखलाक अहमद एवं संचालन जयगिरि और निशुतोष ने किया। इस अवसर पर हरवीर सिंह, रविंद्र सिंह, महबूब अली, राजकुमार, अरविंद मलिक, रामरतन, लोकेश वशिष्ठ, कपिल तोमर, मंजू रानी, उषा रानी, अंजलि रानी, बालेंद्र कुमार, रुपक राणा, ओमदत्त गौतम, अतुल बालियान आदि मौजूद रहे।
नामांकन तीस जून तक
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि सभी राजकीय, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई स्कूल-कॉलेजों में छात्रों के नामांकीन और विद्यालयों का पंजीकरण 30 जून तक होगा। ऑन लाइन पंजीकरण की सुविधा भी इस बार रहेगी।
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैठक
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में हुई। जिलाध्यक्ष विजय त्यागी ने कहा कि डीआईओएस से जो मांग की गई थी उन्हें मान लिया गया है। बैठक में राकेश शर्मा, विकास शर्मा, सुभाष गौतम, सुशील कुमार ने विचार रखे। गौरव कुमार, यशदेव बालियान, सुनील कुमार, प्रमोद, अरविंद, रामफल सिंह, करन सिंह, मनोज कुमार आदि रहे।