काला फीता बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हाथों पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर डीपीआरओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।
संगठन की मांग है कि ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक की जाए। अधिमानी शैक्षिक योग्यता सीसीसी प्रमाण पत्र के स्थान पर ओ लेबिल कंप्यूटर की जाए। वेतनमान 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 रुपये अर्थात सातवें वेतन आयोग की मैट्रिक्स के सापेक्ष लेवल पांच पर, प्रारंभिक मूल वेतन 29.200 रुपये प्रदान किया जाए। सीधी भर्ती के सापेक्ष पदोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर समय से दस वर्ष पर प्रथम पदोन्नति, 16 वर्ष पर द्वितीय और 26 वर्ष पर तृतीय प्रोन्नति प्रदान की जाये। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विनय त्यागी, हरीशचंद, निसार अहमद आदि रहे।