पूरे स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा
मुजफ्फरनगर। बीएसए ने पुरकाजी और मोरना ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्कूलों में शिक्षक गैरहाजिर मिले। कम्हेड़ा का प्राथमिक विद्यालय बंद मिलने पर पूरे स्टाफ का स्पष्टीकरण मांगा गया। पुरकाजी खंड शिक्षा अधिकारी योगेश को इस संबंध में निर्देश दिए गए।
बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने शनिवार को पुरकाजी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय तेजलहेड़ा, प्राथमिक विद्यालय बसेडा-2, उच्च प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा व प्राथमिक विद्यालय कम्हेड़ा व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिनगर व मोरना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर, प्राथमिक विद्यालय भोकरहेड़ी-2, उच्च प्राथमिक विद्यालय सीकरी व कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सीकरी का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा की सहायक अध्यापिका पूजा सोनी लंबे समय से अनुपस्थित पाई गई। प्राथमिक विद्यालय भोकरहेड़ी-2 में रंगाई-पुताई करने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय कम्हेड़ा निरीक्षण के समय बंद मिला। समस्त विद्यालय स्टाफ का स्पष्टीकरण मांगा गया है।