दलितों के गांव में सांसद का रात्रि विश्राम
मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक कपिलदेव अग्रवाल मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के दलित बहुल गांव बीबीपुर में 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम करेंगे।
विधायक कपिलदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री के 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाए जा रहे ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में रात्रि विश्राम करना है। गांव में सांसद संजीव बालियान, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, मंडी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, ग्राम प्रधान, तहसीलदार, बीडीओ, ग्राम सचिव आदि अधिकारीगण मौजूद रहेंगे। ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करेंगे।