फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरबालियान में दिव्या का आज होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुुरबालियान में दिव्या का आज होगा सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21 वें कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान का पैतृृक गांव पुरबालियान गांव लौटने पर रविवार को भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला कुश्ती में देश के लिए कांस्य पदक जीत कर लौटी सूरज पहलवान की बेटी दिव्या की कामयाबी पर पुरबालियान गांव में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण दीपक और रोहित बालियान ने बताया कि समारोह में दिव्या को सम्मानित किया जाएगा। चाचा मोहनवीर, चाची शर्मिष्ठा के मुताबिक बेटी के गांव आने पर परिवार में खुशी छाई है। 19 वर्ष की दिव्या ने हाल में ही हरियाणा के भिवानी में गीता फोगाट और रीतू मलिक को हराकर भारत केसरी का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें