फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब की 127वीं जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शुक्रताल में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर साधु संतों और अनुयाइयों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर स्वामी सत्यानंद महाराज ने युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित अंबेडकर चौराहे पर महा मंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी लोकदास महाराज, स्वामी इंद्रदास महाराज, स्वामी आचार्य कृष्ण महाराज, स्वामी सेवादास महाराज, स्वामी योगानंद महाराज, डॉ. वीरपाल निर्वाल, पंकज माहेश्वरी, नीटू डायरेक्टर, नरेश कुमार, ओमसिंह सेवाराम, विक्रम, महेश शर्मा, सन्न वाल्मीकि आदि ने माल्यार्पण किया। वहीं गांव उच्च शिक्षा निकेतन खाइखेड़ा में पूर्व प्रधान रविंद्र वाल्मीकि, सचिन, चेयरमैन मोनिका, मोहम्मद इमरान। नगर पंचायत भोकरहेड़ी कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर चेयरमैन सरला देवी, सभासद रविदत्त, राजीव कुमार, लिपिक प्रेम सिंह, मुमताज, संदीप, डॉ. अख्तर, मजनू, पूनम आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। गांव तिस्सा, ककराला, मोरना, चौरावाला, ककरौली, बेहड़ा सादात, टंढ़ेड़ा, गंगदासपुर, ढ़ांसरी, करहेड़ा किशनपुर, जौली आदि में अनुयाइयों ने आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। जगह-जगह पर भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें