फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने नेताओं के मुकदमें हटाना चाहती है योगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। गांव तावली में राष्ट्रीय जाट संरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले तीन दिवसीय विशाल दंगल का शुक्रवार को समापन हुआ। इस मौके पर किसान एकता सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार दंगे के दौरान भाजपा नेताओं पर हुए मुकदमों को हटाने की तैयारी कर रही है, जबकि दंगों में निर्दोष फंसे लोगों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है ।
विज्ञापन

किसान एकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार एक बार फिर देश व प्रदेश को दंगों की आग में झोंकना चाहती है। भारतीय किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जोला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार षड्यंत्र रच कर अपने नेताओं से सितंबर 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों में नामजद नेताओं के मुकदमे वापस लेना चाहती है। पूर्व मंत्री रालोद नेता चौधरी योगराज सिंह ने कहा कि केंद्र व्यापार देश की भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं । किसानों को न तो उसकी किसानों को न तो उसकी उपजका लाभकारी मूल्य मिल रहा है। किसान संगठनों से ठाकुर पूर्ण सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, भगत सिंह वर्मा, पूरण सिंह कुटबा, ठाकुर दीपक सिंह, जमील अहमद, इदरीश पहलवान, इंद्रवीर सिंह चेयरमैन, परमेंद्र लंबरदार, ब्रजवीर सिंह मलिक, यशपाल सिंह प्रधान, कुलबीर प्रधान आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें