मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा एवं राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। गंगा विहार में मुख्य वक्ता आचार्य तोषण, अंकुर आर्य, गजेंद्र राणा, कृपा शंकर, विनोद, आचार्य योगेश, विनोद, जगमोहन, अश्वनी, मनोज आर्य ने विचार रखे। उधर, इंजीनियर्स क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति की प्रेमपुरी स्थित नवीन कुमार भारती शिशु उपवन इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इंजीनियर एचएन सिंह, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्यागी, वीएस वर्मा ने विचार रखे। अध्यक्षता ब्रह्म स्वरुप एवं संचालन बसंत गोयल ने किया। राधेश्याम सिंघल, प्रधानाचार्य अंकित कुुमार, जयकरण सिंह वर्मा, सपा नेता महेश बंसल, आस्था, ओजस्वी, विशाल आदि मौजूद रहे।