फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रद्द रहने से बढ़ा यात्रियों का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

गाजियाबाद-सहारनपुर रेलवे सेक्शन पर निर्माण कार्य के चलते मंगलवार को सात घंटे का ब्लॉक रहा। जिसके कारण एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन रद्द रही। इससे रोडवेज पर यात्रियों को दबाव बढ़ गया। डिपो से दिल्ली-हरिद्वार रूट पर चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई गई। ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़े। ट्रेनों का आवागमन थमने से रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
उत्तर रेलवे की निर्माण इकाई ने मंगलवार को तल्हेड़ी-बुजुर्ग, देवबंद के साथ कई स्थानों पर कार्य किया। जिसके चलते ट्रेन संख्या 14521/22 अंबाला कैंट से दिल्ली जंक्शन (इंटरसिटी एक्सप्रेस), दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर तथा नई दिल्ली से सहारनपुर मेमू ट्रेन मंगलवार को नहीं चलाई गई। नई दिल्ली-जालंधर (14681), नई दिल्ली से देहरादून जन शताब्दी (12055) को वाया शामली से चलाया गया। जबकि नई दिल्ली से शहादरा, शामली होते हुए टपरी पहुंची। अन्य रेल गाड़ियों का भी आंशिक निरस्तीकरण रखा गया है। इसके अलावा नौचंदी लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रही। ट्रेन संख्या (64561/62) मंगलवार को सहारनपुर और दिल्ली, (54472) ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, (54304) कालका-दिल्ली पैसेंजर भी निरस्त रही। ट्रेनों के रद्द होने के कारण रोडवेज पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। डिपो से दिल्ली, हरिद्वार रूट पर बसों की संख्या में इजाफा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों इंतजार के बाद आई ट्रेन
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को सेक्शन पर कार्य होने के कारण कई ट्रेन निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंची। हरिद्वार से अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस (19032) 1.10 घंटा के बजाए पौने दो घंटे में आई। देहरादून बांद्रा टमनल एक्सप्रेस (19020) भी घंटों इंतजार कराने के बाद स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें