फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को हिंसामुक्त बनाने में दे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में एक अरब बढ़ते कदम सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिला प्रधानों की सक्रिय भागीदारी और महिला हिंसा मुक्त समाज बनाने की संरचना पर विचार किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में महिला प्रधानों को बताया गया कि मानव इतिहास में महिलाओं के हिंसा को खत्म करने के लिए एक अरब बढ़ते कदम सबसे बड़ी एकसाथ बुलंद करने वाली आवाज है। वक्ताओं ने कहा कि अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए महिला वर्ग का सहयोग जरूरी है। गांवों को शिक्षा से जोड़ा जाए ताकि वह तरक्की कर सके। महिला प्रधानों को केंद्र, प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। नारी अदालत व नारी संजीवनी की महिलाओं से अपने अनुभव साझा किए गए। जिला कार्यक्रम समन्वयक समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

आवास योजना में केवल पात्र हकदार
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्पेस कंबाइन कंपनी के जिला कोर्डिनेटर विशाल त्यागी ने इस कार्य में लगी टीम के साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों और अपात्र आवास के संबंध में डाटा एकत्र रखा जाए। योजना का लाभ केवल उसी व्यक्ति को मिले, जो इसके हकदार हैं। कार्य में किसी भी सदस्य की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों का नाम प्रतीक्षा सूची में दर्ज है। उन्हें इसका लाभ दिलाने के एवज में कुछ दलालों की ओर से निश्चित रकम तय की जा रही है। इसके लिए सभी सक्रिय रहें और इस पर कड़ी निगाह रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें