मुजफ्फरनगर। राष्ट्र निर्माण संस्था की भारत बचाओ यात्रा शुक्रवार को शहर में पहुंची। यहां पर हिंदू संगठनों के नेताओं ने स्वागत किया। राष्ट्र निर्माण संस्था के अध्यक्ष सुरेश चव्हाण ने कहा कि भारत में आज सबसे बड़ी समस्या बढ़ती जनसंख्या है। इस पर अब कानून नहीं बना तो यह आने वाले दस सालों में देश की आबादी 200 करोड़ के पार होगी। इसलिए जरूरी है कि इस पर सख्त कानून बनाया जाए।
राष्ट्र निर्माण संस्था कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत बचाओ यात्रा निकाली गई। लंबे-चौड़े काफिले के साथ यात्रा शहर में पहुंची। जिसका हिंदू संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यह यात्रा 22 मार्च को कन्याकुमारी पहुंचेगी, जो 22 अप्रैल को दिल्ली में संपन्न होगी। संस्था के अध्यक्ष सुरेश चव्हाण के नेतृत्व में चीन जैसा सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग अब तेजी से उठने लगी है। इसके लिए दस करोड़ लोगों से हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य तय किया गया है। भारत में लगातार बढ़ रही जनसंख्या के कारण आने वाले दिनों के बेरोजगारी, भुखमरी जैसे हालात पैदा होंगे। वहीं, सुरेश चव्हाण ने कहा कि जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया जाए, ताकि देश-प्रदेश विकास पर पथ सवार हो सके। इस दौरान विधायक कपिलदेव अग्रवाल, खतौली विधायक विक्रम सिंह सैनी, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, सुनील सिंघल, बजरंग दल नेता ठाकुर भूपेंद्र सिंह, शुभम वर्मा, बिट्टू सिखेड़ा, राजू भगीरथ, राहुल पुंडीर, अजब सिंह शास्त्री आदि मौजूद रहे।