फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर महिला समेत चार पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत चार लोगों पर किशोरी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर किशोरी की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भंगेला की मोमीना खातून पत्नी शौकत अली ने कोर्ट में वाद दायर किया था कि उसकी 16 साल की बेटी मरजीना खातून सिलाई का काम करती थी। 20 नवंबर 2017 की सुबह पड़ोस की रहने वाले अन्नो पत्नी इस्लामुद्दीन और उसका बेटा अहसान उसकी बेटी को घर से कपड़े की नाप लेने के लिए बुलाकर अपने घर ले गए थे। इन लोगों ने उसकी बेटी पर चोरी की इल्जाम लगाते हुए उसके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि गांव निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र मजीद, उसका बेटा अहसान एवं पत्नी अन्नो और इनका रिश्ेतदार मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव झुंझनी निवासी फकरु पुत्र कय्यूम घर पर पहुंचे और तमंचों के बल पर उसकी बेटी को उठाकर ले गए। बाद में हत्या करके शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। आरोप है कि इन लोगों ने जबरन समझौते के कागज पर अंगूठा लगवा लिया था और शव को पोस्टमार्टम भी जाने नहीं दिया। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस को हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने महिला समेत चारों लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित दंपति ने पुलिस से नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें