फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरा इंजेक्शन से होगा परिवार नियोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरा इंजेक्शन से होगा परिवार नियोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गर्भ निरोधक गोलियां खाने से निजात मिलेगी। परिवार नियोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई चीजों में बदलाव किया है। अब अंतरा इंजेक्शन लगने के बाद तीन माह तक अनचाहे गर्भधारण से मुक्ति मिलेगी, जबकि महिलाओं को भी रोजाना गर्भ निरोधक गोलियां का सेवन नहीं करना पड़ेगा। छाया टेबलेट को सप्ताह में एक बार खाना होगा।
विज्ञापन

रेडक्रॉस भवन में पत्रकार वार्ता में सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, एसीएमओ डॉ बीके ओझा ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत केंद्र सरकार ने कई कार्यक्रम चलाए हैं, जिनमें सबसे खास परिवार नियोजन है। अभी तक महिलाओं को रोजाना गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन कर अनचाहे गर्भ से बचना पड़ता था, अब ऐसा नहीं रहेगा। एनएचएम के तहत अंतरा इंजेक्शन और छाया गोली दी जाएगी। जिसमें अतंरा इंजेक्शन एक बार लगने पर तीन माह तक असर रखेगा, जबकि छाया गोली को पहले तीन माह में सप्ताह में दो बार, उसके बाद सप्ताह में एक बार सेवन कर गर्भ को रोका जा सकता है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एक साल में कई उपलब्धियां हासिल की है। मिशन इंद्रधनुष और अन्य बीमारियों पर काबू पाया गया है। पुरुष नसबंदी को लेकर विभाग की सारथी वैन चलेगी। जो प्रत्येक ब्लॉक में एक दिन के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें