फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी में टक्कर, किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में किसान घायल
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव नावला निवासी किसान इनाम पुत्र हाकिम गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी लेकर मंसूरपुर शुगर मिल में जा रहा था। मंसूरपुर बस स्टैंड पर वह भैंसा बुग्गी के साथ सड़क क्रास कर रहा था। हरिद्वार से दिल्ली जा रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गन्ने की बुग्गी टूट गई। किसान और भैंसा घायल हो गए। किसान को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में इलाज के लिए ले जाया गया ।बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई।
विज्ञापन


12.48 करोड़ का भुगतान किया
मंसूरपुर। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि मिल द्वारा खरीदे गए गन्ने का 16 जनवरी तक का भुगतान 12 करोड़ 48 लाख रुपये समिति को भेज दिया गया है। शीघ्र ही बाकी भुगतान भी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें