शिविर में लायंस टोली प्रथम
खतौली। प्रहलाद सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज में बीएड के छात्र और छात्राओं के लिए स्काउट और गाइड शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के गुर सीखे।
शिविर का उद्घाटन कालेज चेयरमैन डा. विकास कुमार पुंडीर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही कठिन परिस्थिति तथा आकस्मिक आपदाओं से निपटने की ट्रेनिंग दी जाए। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट भारत भूषण ने बच्चों को स्काउट गाइड के महत्व के बारे में बताया। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड रेनू गर्ग, आपदा प्रबंधन प्रभारी नील कुमार ने बच्चों को सेल्यूट करना, कई तरह की तालियां बजाना, स्ट्रेचर बनाना आदि सिखाया। कैंप में लायंस टोली ने प्रथम, मेरी गोल्ड ने द्वितीय, जैस्मीन टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विकास राणा, विनोद कुमार, शाहिद, रेनू सिंह, अमित माही, आरती भारद्वाज, नेहा शर्मा, पंकज, गणेश शर्मा, गजेंद्र पाल, राधिका राणा आदि का मौजूद रहे।