450 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर 450 बच्चों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मौसम मेें होने वाली बीमारियों की जानकारी दी।
बुधवार को डीएवी इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर 450 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर विपिन कुमार, शालू, वर्षा गर्ग ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी तथा दवाइयां वितरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई के जरिये भी अपने शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। शिविर में मास्टर राजेश कुमार, सचिन शर्मा, ब्रजेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।