फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना मालवीय की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महामना मालवीय की जयंती मनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंडित मदन मोहन मालवीय की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। एमएम इंटर कॉलेज परिसर में सवेरे यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां गोष्ठी में महामना के कार्यों और जीवन संघर्ष पर वक्ताओं ने विचार रखे। मालवीय चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
एमएम इंटर कॉलेज में भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय के जन्मदिवस पर यज्ञ का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने पूरे देश में से पाई-पाई धनसंग्रह कर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी तैयार की। प्रबंधक महेश गौतम ने महामना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वसंत पंचमी के दिन 1916 में उनके द्वारा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। घनश्याम शर्मा, महेश मिश्रा, मनोज शर्मा, अशोक शर्मा, अमित शर्मा, कपिल पालीवाल, विजय शंकर शर्मा, डा. राकेश शर्मा, डा. देशबन्धु गौतम, दीपाली गौड, संजीव गौतम, उमादत्त शर्मा, राकेश शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, नीरज शर्मा, कालूराम शर्मा, राकेश राज, डा. रंजन सिंह पुंडीर, नरेश कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, राजीव शर्मा, आवेश त्यागी, ब्रजेश चंद, मंजू देवी, सुषमा दीक्षित, सत्यवीर सिंह, ओंकार दत्त शमज्र्ञ, संजीव गौतम, दीपक शर्मा, सुनील कुमार ने हवन पूजन में भाग लिया। बाद में मालवीय की प्रतिमा पर पहुचंकर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण
मुजफ्फरनगर। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अंसारी रोड पर पहुंचे और पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेन्द्र सैनी, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, भूषण सिंह, जितेंद्र तेवतिया, डॉ देशबन्धु तोमर, विजय शुक्ला, रमेश खुराना, सुनील शर्मा, रोहताश पाल, सुनील दर्शन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेता राकेश शर्मा भी अपने साथियों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। सभासद विकल्प जैन ने भी माल्यार्पण किया। उनके साथ अमित गर्ग, सतीश शर्मा, पूनम शर्मा आदि रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा ने मनाई मालवीय जयंती
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में सर्व ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की ओर से महामना पंडित मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। सभा में भाजपा नेता सुधाराज शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, पं. अनिल शर्मा, गजेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा आदि ने विचार रखे। समारोह में पं. अक्षय शर्मा, अखिलेश शर्मा, आदेश शर्मा, अंकित शर्मा, अविनाश भारद्वाज, अमित शास्त्री, लक्ष्मण शर्मा, अर्पण शर्मा, कमल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी स्थित पंचवटी धर्मशाला में ब्राह्मण सभा के द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कर भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि ग्राम सभा सरवट की प्रधान ऊषा देवी, विशिष्ट अतिथि सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीक्षित, देवेश शर्मा, नीरज शर्मा, उमादत्त शर्मा, प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा, बिट्टू प्रधान, आरपी कौशिक, चंद्रशेखर शर्मा, राकेश वशिष्ठ, महेंद्र शर्मा, मानवेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, सुवीश शर्मा आदि रहे। ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कमलेश शर्मा, संचालन नवनीत कपिल और केके शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। ब्राह्मण महासभा ने कृष्णापुरी के एसएसडी इंटर कॉलेज में आयोजन किया। जिलाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें