फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और गर्भवती के लिए टीकाकरण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्भवती महिला और बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसके लिए ब्लॉकवाइज टीमों का गठन किया गया है। जिले में 23445 बच्चों और 4003 गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में सात से 18 दिसंबर तक जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का यह तृतीय चरण है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में टीकाकरण में विभाग ने 71 प्रतिशत सफलता पाई है। अभियान के तहत दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। विभाग ने हाईरिस्क क्षेत्रों में विशेष फोकस किया है। टीकाकरण के नोडल प्रभारी डॉ एसके अग्रवाल ने कहा कि इस बार टीकाकरण के प्रति जागरुक करने के लिए लोगों के मोबाइल पर संदेश भेजे जाएंगे। जनपद में दो वर्ष तक कुल 23,445 बच्चों और 4003 गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। इस दौरान डॉ वीके सिंह, यूनिसेफ के फिरोज खान, कार्यक्रम अधिकारी गीतांजलि वर्मा आदि मौजूद रहे।

विरोध करने पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। टीकाकरण का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा, जहां टीकाकरण का विरोध सामने आए पहले विभागीय अधिकारी उस परिवार, लोगों को समझाएंगे। उसके बाद भी नहीं मानने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें