मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के छह दिसंबर को परिनिर्वाण पर अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविलास पाल और संचालन जिला महासचिव राजकुमार ने किया। इस दौरान ऋषिपाल गौतम, पूर्व विधायक अनिल कुमार, विकास कुमार, चांद सिंह कश्यप, डॉ पुरुषोत्तम, रविंद्र गौतम, संजय, रवि, सचिन प्रजापति, सुबोध कुमार, ब्रजेश लोहड्डा, अमरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
बहनों के अपहरण का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी सिविल लाइन नीरजा ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि करीब 10 माह पूर्व उसके परिजनों ने घर से निकाल दिया था। जिस पर वह अपनी दोनों साथ अलग रह रही थी। आरोप है कि सोमवार को उसका जीजा और भाई आए और उसकी छोटी बहनों का जबरन ले गए। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।