फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। अकबरगढ़ गांव में बिजली आने के बाद खंभे पर तार डालते वक्त शुभम (18) करंट की चपेट में आ गया। झुलसने के बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चोरी करते युवक को दबोचा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दूधली गांव में रविवार रात करीब 12 बजे विनोद के घर में गांव का अमरदीप चोरी करने के इरादे से घुस गया। उसने परिवार के सदस्यों के सोते वक्त घर में रखे कीमती सामान और नगदी को समेट लिया। लेकिन उसी दौरान आहट होने पर परिजनों की आंख खुल गई। शोर मचाने पर आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, दधेडू चौकी क्षेत्र के लुहारी खुर्द में पड़ोस की युवती का फोटो खींचने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी और यौन शोषण का मुकदमा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिजनौर की युवती ने तीन साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में महाबलीपुर के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सोमवार को युवक द्वारा दूसरी शादी करने की भनक लगने पर तीन दिन से युवती ने बिजनौर से आकर थाने में डेरा डाल रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें