फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ओवलोडिंग वाहनों को रोक विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल अधिकारियों का घेराव किया
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)।
रतनपुरी में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने ग्रामीणों ने खतौली शुगर मिल में जा रहे गन्नों के ओवरलोड वाहनों को रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि ओवरलोडिंग की वजह से गांव की विद्युत लाइन गन्नों में टच हो जाती है, जिससे गांव में कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति ठप रहती है।
विज्ञापन

गांव में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। गन्ने के वाहनों को रोकने की जानकारी होने पर खतौली शुगर मिल से जोनल हेड गन्ना प्रबंधक बीपी सिंह और सीनियर कैन ऑफिसर अमित धामा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में मिल के अधिकारियों का घेराव किया। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर गिरीशचंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण ओवरलोडिंग पर तुरंत रोक लगाने की मांग पर अडिग रहे। मिल अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से बातचीत की और समस्या का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया। कपिल सोम ने ओवरलोडिंग के संबंध में एआरटीओ मुजफ्फरनगर से भी फोन पर वार्ता की और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने की बात कही। इस बीच गन्ने के दर्जनों वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। ग्रामीणों ने केवल गन्ने के ही वाहनों को ही रोका। इंस्पेक्टर रतनपुरी गिरीशचंद्र त्यागी ने वहां खड़े ओवरलोड गन्नों के ट्रकों के मौके पर ही चालान काटे। लगभग दो घंटे तक वाहन खड़े रहे। मिल अधिकारियों और इंस्पेक्टर रतनपुरी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। घेराव करने वालों में संदीप सोम, सूरजपाल सिंह, सुनील कुमार, यशवीर सिंह, कलवा, विरेन्द्र सिंह, पवन कुमार, किरणपाल सिंह, अनिल कुमार, राजपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें