फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती में रसायनों के प्रयोग से बढ़ रही बीमारी: देसाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां(मुजफ्फरनगर)। सिसौली के किसान भवन में चल रही किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में कीटनाशक और रसायनों के अत्यधिक प्रयोग के दुष्परिणाम के बारे में बताया।
विज्ञापन

कर्नाटक के कृषि विशेषज्ञ डॉ सुरेश देसाई ने कहा कि किसानों को फसल चक्र अपनाकर जैविक खाद का प्रयोग करना होगा, तभी किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेगा। फसलों में रसायनिक खाद के प्रयोग के कारण ही हार्टअटैक, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां फैल रही है। हाईब्रिड बीज का उपयोग करने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। डॉ देसाई ने अदरक, लहसुन, मिर्च से कीटनाशक तैयार करने की विधि बताई। परंपरागत तरीकेे से तैयार सब्जियों की फसल में अधिक स्वाद होता है। वहीं, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पहले मैं जैविक खेती पर विश्वास नहीं करता था, परंतु कृषि मंत्री बनने पर दक्षिण भारत के राज्यों में जैविक खेती देखी तो विश्वास करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान मेहनती है, फसल चक्र अपनाकर जल भी बचाना होगा। फसलों में सिंचाई आवश्यकतानुसार ही करें। गोष्ठी को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, मोदीनगर शुगर मिल के गन्ना अधिकारी वेदपाल मलिक, खतौली शुगर मिल के वीपी के डॉ अशोक कुमार, तितावी के नरेश मलिक ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें