बच्चों ने देशभक्ति से किया सराबोर
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के लाला सुखलाल धर्म इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के बाद मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने स्वागत गान के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बच्चों ने नृत्य नाटिका से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में श्याम सुंदर, पवन गर्ग, नवीन गर्ग, रामवतार वर्मा, सोहन लाल गुप्ता, रेवती रमण, राकेश कुमार, अरुण कुमार, दिनेश सिंघल, देवेंद्र कुमार, देवराज चौहान, विनोद पाल, सविता देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अध्यक्षता लाला जनेश्वर दास ने तथा संचालन धीरज गर्ग ने किया।
टिकैत की प्रतिमा तोड़े जाने की निंदा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खंड विकास कार्यालय पुरकाजी पर बृहस्पतिवार को भाकियू की बैठक हुई, जिसमें जनपद बिजनौर के ग्राम बागड़पुर में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा तोड़े जाने की निंदा की गई। बैठक में मंडल महासचिव नवीन राठी ने कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। बैठक में नवीन राठी, संजय त्यागी, बिट्टू राठी, हरिओम त्यागी, इस्तखार प्रधान, शुभम त्यागी, नरेश गुर्जर, सन्नी गुर्जर, मगन सिंह प्रधान, मांगेराम त्यागी, रामनाथ त्यागी, कुलदीप सिंह, संजू प्रधान, कपिल राठी, मनोज राठी, मोहित पंवार आदि मौजूद रहे।
बुखार से मासूम बच्ची की मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में मौहल्ला झोझगान में बुखार से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची अजमी को चार दिन से बुखार आ रहा था, जिसका उसके परिजन कस्बे के ही प्राइवेट डाक्टर के पास उपचार करा रहे थे। बुधवार रात उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि मृतक बच्ची के पिता शादाब की दो माह पूर्व एक दुर्घटना में मौत हो जाने पर उसकी मां उसे छोड़कर अपने मायके में चली गई थी। जिसका पालन-पोषण बच्ची की दादी कर रही थी।
बारिश में मकान गिरा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में हुई बारिश से बुधवार रात हाईवे के निकट लियाकत का मकान गिर गया। इस दौरान मकान के अंदर सो रहे लोग मकान गिरने की आवाज सुनकर उठ गए और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
नरेंद्र सिंह बब्बर बने ब्लाक अध्यक्ष
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कांग्रेस की बैठक बृहस्पतिवार को लक्सर रोड पर रवि खुल्लर के प्रतिष्ठान पर हुई। जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नानू मियां ने ग्राम बढीवाला निवासी नरेंद्र सिंह बब्बर को पार्टी का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है। बैठक में जिला महासचिव रवि खुल्लर, सुरेन्द्र कौशिक, स सुखपाल सिंह बेदी, इंतसार गौड, शाहनवाज कुरैशी, तौकीर गौड, बिजेन्द्र सिंह पटेल, खुर्शीद हैदर, मेहर सिंह, रणजीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह, सुलतान सिंह, गुरबाज सिंह, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।