फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में टीचर्स नहीं मिले, एसडीएम ने बच्चों को पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने नहीं, एसडीएम ने बच्चों को पढ़ाया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एसडीएम कन्हई सिंह ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिका नदारद मिले। जबकि इन दोनों की उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी लगी हुई थी। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेज कर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। एसडीएम ने क्लास में बच्चों को पढ़ाया। बाद में मिड-डे मील की गुणवत्ता को भी परखा।
विज्ञापन

एसडीएम मंगलवार को अचानक खतौली देहात के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे गए। एसडीएम को विद्यालय में देखकर स्कूल स्टाफ में खलबली मच गई। एसडीएम ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, जिसमें प्रधानाध्यापक ब्रजवीर शास्त्री व सहायक अध्यापिका की हाजिरी लगी थी, लेकिन वे दोनों स्कूल में उपस्थित नहीं थे। पूछने पर स्टाफ ने बताया कि वे मिड-डे मिल के संबंध में ग्राम प्रधान से मिलने उनके घर गए हुए हैं। एसडीएम ने ग्राम प्रधान के पति से इस संबंध में जानकारी ली, तो पता चला कि प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिका उनके घर पर नहीं पहुंचे। एसडीएम ने दोनों के विद्यालय से नदारद होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने क्लास में कक्षा तीन के बच्चों को पढ़ाया और मिड-डे मिल की गुणवत्ता की जांच की। एसडीएम ने स्कूल स्टाफ को मिड-डे मिल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने तथा विद्यालय में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम का कहना है कि प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिका के विद्यालय से नदारद मिलने के संबंध में बीएसए को विभागीय कार्रवाई के लिए लिख कर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें