देशभक्ति के जज्बे के साथ दौड़े लोग
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आयोजित जज्बा दौड़ में लोगों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर भाग लिया। छात्र-छात्राओं से लेकर व्यापारी तक ने इसमें भाग लिया।
रविवार को एसएसपी अनंतदेव और विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने एसडी कॉलेज पर जज्बा दौड़ को हरी झंडी दिखाई। दौड़ के अवसर पर 108 पौधे भी लगाए गए। पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य कर रहे सोमनाथ भटिया यहां सभी के लिए प्रेरणा बने। जज्बा दौड़ में जिला प्रशासन, नगर पालिका, पुलिस विभाग, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों का सहयोग रहा। आजादी के दीवानों की याद में देशभक्ति गीत गाए गए। जज्बा दौड़ एसडी मैनेजमेंट से प्रारंभ होकर भोपा पुल, मालवीय चौक चंद्रा टाकिज, शिवचौक, झांसी की रानी, टाउनहाल, गांधी कालोनी पुल, द्वारिकापुरी होते हुए एसडी रेडियो एफएम पर संपन्न हुई। एसडी रेडियो ने शहीदों की याद ने देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया। कवि मनजीत सिंह अवतार ने देशभक्ति कविता सुनाई। गुरु सिंह सभा ने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। सामाजिक संस्था प्रयत्न, आर्ट ऑफ लिविंग, इनरव्हील क्लब, रोटरी क्लब, एमराल्ड ग्रुप, व्यापारी सुरक्षा फोरम, सजग प्रहरी, लॉयंस क्लब आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सोनिया लूथरा, सुदर्शन बेदी, अरशद फारुकी, सत्यप्रकाश आदि का सहयोग रहा।
आत्मा की शांति को मौन
मुजफ्फरनगर। अखंड भारत सिविल सैनिक संगठन ने गोरखपुर की घटना के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शिवचौक पर कैंडिल जलाई गई। संगठन की अध्यक्ष खनक गुप्ता ने बच्चों की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। तनुज वर्मा, संदीप गोयल, अक्षय, विपुल राज, सुमित मलिक, अरमान मित्तल, मोहित बंसल, विशु पाल, वैभव त्यागी, डॉ कृष्णा पाल, गुरबचन आदि शामिल रहे।