75 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
बुढ़ाना। विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने बिजली चोरी करने वालों के यहां छापे मारे। इस टीम ने 15 लाख की बकायेदारी में चल रहे 75 कनेक्शन काटे। 40 हजार रुपये राजस्व वसूला।
विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने बुधवार को कस्बे में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में इस टीम ने बिजली चोरी करने वालों के यहां छापे मारे। 15 लाख के बकायेदारी में 75 कनेक्शन काटे गए। प्रवीण कुमार ने बताया कि 40 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। इस दौरान अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।