फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से मेडल जीतकर लाए जिले के शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद से मेडल जीतकर लाए जिले के शूटर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुरादाबाद में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के शूटरों ने जलवा दिखाया है। सातवीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में गुरु द्रोणाचार्य के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कई मेडल जीते। शूटरों ने नौ पदक अपनी झोली में डालकर जिले का मान बढ़ाया।
मुरादाबाद की तीर्थकर महारवीर यूूनिवर्सिटी में 29 जून से दो जुलाई तक सातवीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद की गुरु द्रोणाचार्य एकाडमी के शूटर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की 50 मीटरी फ्री पिस्टल सीनियर वर्ग में निशांत कर्णवाल ने 150 में से 127 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में अवनीश सहरावत, कातक पंवार ने भी गोल्ड मेडल जीते। जबकि 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर वर्ग में सूरजीत शर्मा ने 150 में से 121 अंक प्राप्त द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग की टीम स्पर्धा में सूरजीत, अवनीश सहरावत, शुभम गुर्जर ने भी गोल्ड मेडल जीता। इस वर्ग की एकल स्पर्धा में सूरजीत ने 200 में 188 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस मीटर एयर पिस्टल में सागर, शिवांश, सौरभ कुमार, भगत सिंह, नीरज पाल, अंकुर कुमार, अश्वनी शर्मा, आशुतोष वत्स, गुड्डू, आकर्ष गोयल ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इन्होंने 40वीं यूपी स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं, 50 मीटर राइफल पॉर्न पोजिसन में अलतमश इफ्राहिम ने पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ कोच संजय शर्मा रहे। मंगलवार को पदक जीतकर जनपद लौटे खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस दौरान हाजी नौशाद, रेंज के अध्यक्ष सौरभ कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें