फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 12 बड़े भूमाफियाओं पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 12 बड़े भूमाफिया पर शिकंजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले 12 बड़े भूमाफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी है। प्रशासन ने इनकी सूची तैयार कर शासन को भेज दी है। जिले में ग्राम समाज और तालाबों की जमीन कब्जाने वाले 895 लोग भी सूचीबद्ध हुए हैं। शासकीय जमीनों पर कब्जा करने वाले 57 लोगों के नाम सामने आए आए हैं। जिला प्रशासन ने सभी के नामों को सूचीबद्ध करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। जमीनों से कब्जामुक्त कराकर आरोपियों को जेल भी भेजा जाएगा।
प्रदेश सरकार के एंटी भू-माफिया अभियान में जिलास्तर पर भी सूची तैयार की गई है। इस सूची में जिले में 12 बड़े भू-माफिया चिह्नित किए गए हैं। इनमें 11 सदर तहसील के और एक बुढ़ाना तहसील का शामिल है। जिला प्रशासन की ओर से सदर तहसील के जिन 11 भू-माफिया की सूची शासन को भेजी गई है, उनमें शेरपुर गांव का रईस और जब्बार, पीनना का शीतल, भंडूरा का सैय्याद, सुजडू का अकरम, धंधेड़ा का अरशद, भिक्की का अरविंद शर्मा, कुटेसरा का जनार्दन और सलीम, पावटी का देवेंद्र, बिलासपुर का जयसिंह शामिल हैं। बुढ़ाना तहसील के हुसैनपुर गांव के रफी खां को भी जिले के बड़े भू-माफिया में शामिल किया गया है। इन भू-माफियाओं ने लोगों की 3.1120 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर रखा है। जिले में ग्राम समाज और तालाबों की 138.6312 हेक्टेयर जमीन पर 895 लोगों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे सभी लोगों की सूची भी तैयार की गई है। इनमें सदर में 230, जानसठ में 89, बुढ़ाना में 358, खतौली में 218 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें चार लोगों के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और 28.3297 हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराया गया है। जिले के 57 ऐसे लोगों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्होंने 6.7517 हेक्टेयर शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा है। प्रशासन ने 1.5316 हेक्टेयर जमीन को खाली भी कराया है। सरकारी संपत्ति को कब्जाने के 67 मामलों में धारा 67 में वाद भी दायर किए गए हैं।
विज्ञापन

बुढ़ाना में जमीन कब्जाने के सबसे ज्यादा मामले
मुजफ्फरनगर। ग्राम समाज और तालाब की जमीन कब्जाने के सबसे ज्यादा मामले में बुढ़ाना तहसील के हैं। बुढ़ाना तहसील में 358 लोगों ने ग्राम समाज और तालाब की जमीनों पर कब्जा कर रखा है। खादर क्षेत्र में भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलने के बाद अब सबसे कम मामले जानसठ तहसील में रह गए हैं।
विज्ञापन

भूमाफिया पर होगी कठोर कार्रवाई: डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि शासन को जिन 12 बड़े भू-माफिया की सूची भेजी गई है, इन सबके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर इन्हें जेल भेजा जाएगा। शासन ने अभियान चलाने के आदेश कर दिए हैं। एडीएम वित्त सुनील सिंह को इसका प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें