फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में आग से 60 लाख का नुकसान

विज्ञापन
भोपा रोड स्थित पेपर मिल में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पेपर मिल में आग से 60 लाख का नुकसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित सिल्वरटन पेपर मिल में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। दमकल की तीन समेत दस गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 60 लाख रुपये का नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
पेपर मिल में दोपहर करीब तीन बजे अचानक वेस्ट पेपर के स्टॉक में आग लग गई। स्टॉक खुले में रखा होने से हवा के साथ आग बेहद तेजी से फैली और परिसर में रखे वेस्ट पेपर के बंडलों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सीएफओ रमाशंकर तिवारी और एफएसओ ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। आग की भयावहता देख दमकल की तीन गाड़ियों के साथ ही औद्योगिक इकाइयों की सात अन्य गाड़ियों को भी मिल परिसर में बुला लिया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ ऋषभ पंवार ने बताया कि आग मिल परिसर में खुले में रखे वेस्ट पेपर के बंडलों में संभवत: किसी कर्मचारी द्वारा बीड़ी-सिगरेट जलाकर फेंक देने अथवा किसी चिंगारी से लगी है। अग्निकांड के वास्तविक नुकसान का आंकलन सर्वेयर रिपोर्ट आने पर ही लग पाएगा, लेकिन मिल प्रबंधन द्वारा प्रथम दृष्टया इससे करीब 60 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें