जिले में 25 बंदी सहित 56 लोग संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला कारागार में संक्रमण काफी फैल गया है। शनिवार को भी जिले में 25 बंदियों सहित 56 लोग संक्रमित मिले हैं। टोटल केस 1510 हो गए हैं, जिनमें से एक्टिव केस 393 तक पहुंच गए हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार को 315 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली। कुूल 56 लोग संक्रमित मिले है। रैपिड एंटीजन जांच कराने पर जिला कारागार में 25 बंदी और संकमित मिले हैं। जिले में बंदियों के पॉजिटिव मिलने का आंकड़ा भी ढाई सौ से पार पहुंच गया है। एडीएम ने बताया कि इसके अलावा जुटमुझेड़ा, रोहाना शुगर मिल, आबकारी, गऊशाला, रामबाबू विहार, गांधी कॉलोनी, कृष्णापुरी, बसंत विहार, पुलिस कंट्रोल रूम, ब्रहमपुरी, नुमाइश कैंप, शामली रोड, वर्धमान हास्टिल में एक-एक मरीज मिला। जिला महिला चिकित्सालय में दो नर्स और संक्रमित मिली है। नई मंडी में छह, बिंदल डुप्लेक्स में चार, रामपुरी में तीन, चरथावल में दो मरीज मिले हैं। अब तक 1510 केस मिल चुके हैं। शनिवार को 27 मरीज ठीक हुए। टोटल मरीज 1093 ठीक हो चुके है। अब भी एक्टिव केस 393 है।
जिला महिला अस्पताल की ओटी सील
मुजफ्फरनगर। अब तक आठ कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें अधिकांश स्टाफ नर्स है। कोरोना संक्रमण के कारण जिला महिला चिकित्सालय का ऑपरेशन थिएटर और एक यूनिट को सील कर दिया गया है। 48 घंटे तक यहां पर कोई ऑपरेशन नहीं होगा। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि के लिए शनिवार और रविवार के लिए ओटी और एक यूनिट बंद की है, ताकि संक्रमण न फैले। गर्भवती महिलाएं आएंगी, यदि कोई गंभीर स्थिति में होगी तो उसके ऑपरेशन की भी व्यवस्था कराई जाएगी।