फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अगले साल यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 54347 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी जिले में तेज हो गई है। दसवीं और बारहवीं की 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस बार 54347 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। छात्रों के पंजीकरण और त्रुटि सुधार के बाद परीक्षार्थियों की सूची तैयार की गई है। डीआईओएस ने विद्यालयों में तैयारी के लिए उपचारात्मक कक्षाएं संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 सत्र की बोर्ड परीक्षा में दसवीं में 28911 छात्र शामिल होंगे। इनमें 14850 छात्र और 14061 छात्राएं शामिल होंगी। इंटरमीडिएट में 12976 छात्र और 12460 छात्राएं शामिल होंगी। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर पूरा कराने के निर्देश है। केंद्र निर्धारण के लिए इस बार कई नए मानक भी तय किए गए हैं। इसके तहत जिन विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था है, उन्हें केंद्र निर्धारण में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें