मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को 54 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। वहीं, 79 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर 536 रह गई है।
सीएमओ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 2414 लोगों की कोरोना जांच के सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से महज 54 नए कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले हैं, जिन्हें बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में जिले में 79 कोरोना के मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5,146 हो गई है, जिनमें से 4,536 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 536 ही रह गई है, जबकि अब तक जिले में 80 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।