फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: एसडीएम ने पकड़ा 52 क्विंटल नकली मावा, जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबवाया

Tue, 18 Oct 2022 02:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एसडीएम ने रात में एक गांव से 52 क्विंटल नकली मावा पकड़ा। इसके बाद नकली मावे को गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबवा दिया गया।
विज्ञापन
मिट्टी में दबा मिला नकली मावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावाली नजदीक आते ही नकली मावा बनाने का काम शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर के कई गांवों में मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा है। पुरकाजी ब्लॉक के भैंसरहेड़ी गांव से प्रशासन ने 52 क्विंटल नकली मावा बरामद किया। जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मावे को मिट्टी में दबवा दिया गया है। 

विज्ञापन


एसडीएम सदर परमानंद झा के नेतृत्व में टीम ने ब्लॉक पुरकाजी के गांव भैंसरहेडी में छापा मारकर 52 क्विंटल मावा नष्ट कराया। रात में ही जेसीबी मंगाकर गड्ढे खुदवाकर नकली मावे को दबाया गया। 

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती: जान देने वाले युवक के घर पहुंचे मंत्री संजीव बालियान का विरोध, लौटना पड़ा वापस
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर नकली मावा दूध आदि की बिक्री की शिकायत मिल रही थी, इसी के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम को साथ लेकर उन्होंने रात दो बजे पुरकाजी ब्लॉक के गांव भैंसरहेड़ी में छापा मारा तो वहां एक कारखाने में लगभग 52 क्विंटल नकली मावा मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें