फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति, पेंशन आदि में चलेगा डाकघर का खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति, पेंशन आदि में चलेगा डाकघर का खाता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंडिया पोस्ट बैंक से संबंधित सभी डाकघरों में संचालित खातों में सरकारी योजनाओं की डीबीटी का लाभ मिलेगा। पोस्ट बैंक में खाता खुलवाने के लिए कागजी कार्रवाई की भी आवश्यकता नहीं है। केवल आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से ही खाता खुल सकेगा।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की धनराशि डीबीटी के जरिये लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अब तक लाभार्थी केवल बैंकों में ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए खाता खुलवाते थे, लेकिन अब डीबीटी की सुविधा इंडिया पोस्ट बैंकों में भी मिलेगी। पोस्ट बैंक से संबंधित डाकघरों में संचालित खातों में भी छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था व अन्य पेंशन आदि योजनाओं की धनराशि आ सकती है। इंडिया पोस्ट बैंक में डीबीटी लिंक्ड खाता खोलने के लिए केवल आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके लिए कागजी कार्रवाई भी नहीं करनी होगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया है तथा योजनाओं से संबंधित खाते इंडिया पोस्ट बैंक में खुलवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें