फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कस डे में बच्चों ने दिखाए करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्कस डे में बच्चों ने दिखाए करतब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी गांधी कॉलोनी व अंसारी रोड स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में आयोजित सर्कस डे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षिकाओं ने क्लाउन बनकर विद्यार्थियों का स्वागत किया। विद्यालय की सजावट सर्कस की तरह की गई तथा विशेष झूलों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजे छात्र-छात्राओं ने अत्यंत मनोहारी करतब प्रस्तुत किए। प्रत्येक कक्षा के लिए एक विचित्र खेल का आयोजन किया गया। प्ले कक्षा के बच्चों ने पैराशूट और बॉल का खेल खेला। नर्सरी में विद्यार्थियों ने सर्कस के रिंग से निकलने का करतब दिखाया। केजी विद्यार्थियों ने कोन में गेंद को संभाला और अपर केजी के छात्रों ने सहपाठियों के पैर में बंधे गुब्बारों को फोड़कर उत्सव मनाया। स्कूल मैनेजमेंट समिति के रोहित गर्ग, शिम्पी कपूर, अलका चौधरी, दिलप्रीत कौर, आइना नागपाल, मणि भाटिया, हिमांशी खुराना, प्रिया अरोरा, उरूज आजम, ईशा गोयल, सुंबुल आजम, सुरभि भाटिया, कनिका अरोरा, नेहा अरोरा, हिमांशी जैन, शालू शर्मा, ज्योति गर्ग, शिप्रा गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें