फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार को समाप्त कराएगा बोर्ड : अशोक गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार को समाप्त कराएगा बोर्ड : अशोक गोयल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारी समाज की समस्याओं के निवारण के लिए ही बोर्ड का गठन हुआ है। व्यापारी और शासन के बीच उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड एक सेतु का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट में अभिनंदन समारोह में अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारियों को चाहिए कि वह अपने सुझाव और समस्याओं से बोर्ड को अवगत कराए ताकि शासन स्तर से उनका निवारण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। व्यापारी राजस्व देना चाहता है, परंतु सरलीकरण भी चाहता है। जबकि प्रशासन उलझने बढ़ाकर राजस्व नहीं, घूस चाहता है। लेकिन हम कंपाउंड योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग करता आया है। आज भाजपा सरकार ने इसे साकार कर दिया। उन्होंने आशा जताई कि अशोक गोयल के बोर्ड का उपाध्यक्ष मनोनीत होने से व्यापारियों का भला होगा। नगर प्रभारी विवेक तायल, आईआईए चेयरमैन विजय गिरधर, अशोक गुप्ता, गजराज राणा आदि ने अशोक गोयल का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में रघुराज स्वरूप गुप्ता, राजेश सिंघल, वरयाम खान, कुलदीप कुमार, विकास पुंडीर, अयूब बेग, रविंद्र चौधरी, महबूब बेग, प्रमोद गर्ग, जर्रार बेग, शिवम सिंघल, राजेंद्र शर्मा, बिंद प्रकाश पांडेय, मदन मोहन शर्मा, अजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें