मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मानित
मंसूरपुर। डीएसएम प्राथमिक विद्यालय में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा प्रथम में नेहा ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय, कक्षा दो में प्रिंस ने प्रथम, रिया ने द्वितीय, कक्षा तीन में नितिन ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय, कक्षा चार में कार्तिक ने प्रथम, ईशा ने द्वितीय, कक्षा पांच में कृष्णा ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, मिल के प्रबंधक ओएन तिवारी, प्रधानाध्यापिका प्रभात सेंगर, अजय कुमार गुप्ता व विद्यालय के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।