फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव: 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से नामांकन करने वाले 12 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए हैं। अब फिलहाल चुनाव मैदान में रालोद के चौधरी अजित सिंह और भाजपा के डॉ. संजीव बालियान समेत केवल दस प्रत्याशी रह गए हैं। 28 मार्च को नामवापसी के बाद यह तय हो जाएगा कि कुल कतने प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही सरगर्मियां भी बढ़ गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अजय शंकर पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि अधूरे नामांकन प्रपत्र जमा करने पर 12 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए हैं। इन सभी को नामांकन करते समय ही नोटिस जारी किया गया था कि वह स्क्रूटनी से पहले अपने कागजों की पूर्ति कर दें। जो प्रत्याशी नोटिस के बाद ही कागजों की पूर्ति नहीं कर पाए, उन्हीं का पर्चा निरस्त हुआ है। जिन प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त किया गया है उनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के ओमवीर चौहान, नरेंद्र सिंह खोडावाल, नितिन अंबानी, संजीव कुमार, मोहम्मद खुशी, मोहम्मद उमर, बिना सिंबल के कांग्रेस से पर्चा भरने वाले नरेंद्र कुमार त्यागी, नवीन कुमार, पवित्र पाल, रमेशचंद, राजकिशोर, उपेंद्र कुमार शामिल हैं। डीएम पांडेय ने बताया कि लोकसभा सीट पर अब 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें रालोद प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह, भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान, यज्ञपाल सिंह राठी, अशोक कुमार, एसएसकेएस गंगवाल, मांगेराम कश्यप, नील कुमार, जयपाल सिंह सैनी, अंकित, कृष्णपाल सिंह शामिल हैं। डीएम ने बताया कि 28 मार्च को दो बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराजगी जताई
खतौली। पिछड़ा समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सैनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी की ओर से मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से रिटायर सूबेदार रमेश चंद सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अस्वीकार करते हुए निरस्त कर दिया गया है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें