फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बरला-गोपाली मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सांपला खत्री गांव निवासी दीपक कुमार मंगलवार को बाइक पर मां रचना और मौसी अंजना को लेकर यमुनानगर चिकित्सक के यहां दवाई लेने के लिए जा रहा था। जब वह गांव से निकल कर गोपाली बरला मार्ग पर पहुंचा तो ईंट भट्ठे के समीप पीछे से आई मारुति कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें