मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ‘पायथन’ विषय पर मार्गदर्शक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोड डेवलोपमेंट सेंटर नोएडा से आए विशेषज्ञ शुभम कुमार व विक्रांत कुमार ने बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हे कंप्यूटर के क्षेत्र में उपयोग की जाने वाली ‘पायथन’ उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग लैंग्वेज व तकनीक की मौलिक संकल्पना के साथ उपयोगिता से अवगत कराया। कार्यशाला में 115 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रोफेसर (डा.) एसएन चौहान ने कहा कि इस प्रकार की तकनीकी कार्यशालाएं छात्र-छात्राओं के समग्र विकास में सहायक हैं। प्राचार्य डा. एके गौतम, आशीष बागला, नितिन गुप्ता, अमित गुप्ता, नीरज कुमार, बबलू कुमार, आकाश गोयल, अंकित सिंघल, अनुराग काली मित्तल आदि मौजूद रहे।
प्रशिक्षण के लिए पांच तक करें आवेदन
मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परमहंस मौर्य ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना से संबंधित टूलकिट्स एवं प्रशिक्षण के लिए शासन से निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद में गुड़ कारोबार में कौशल वृद्घि के लिए प्रशिक्षण को प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए पांच मार्च तक जिला उद्योग केंद्र में आवेदन किए जा सकते हैं।